राजधानी में शत्रुघ्न सिन्हा की सभा के बाहर लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे

भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे दिग्विजय सिंह के कार्यक्रमों में मोदी के नारे लगाने का सिलसिला जारी है| साधु संतों के रोडशो में मोदी मोदी के नारे लगाने के बाद अब भाजपा छोड़ कांग्रेस में आये शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की सभा के बाहर मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए गए| सिन्हा दिग्विजय सिंह के समर्थन में सभा करने भोपाल आये थे| 

कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में भोपाल सभा करने आये कांग्रेस नेता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की सभा में उस समय अजीब स्थिति निर्मित हो गई जब‍ बाहर कुछ लोगों ने मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान लोग मोदी आएगा, मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे| इस दौरान पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन तमाम समझाइश के बाद भी लोग नारे लगाते रहे। सिन्‍हा के काफिले के दौरान भी मोदी समर्थकों ने मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।

दिग्विजय के समर्थन में सभा को सम्बोधित करते हुए सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला| उन्होंने कहा कि  इस चुनाव में भाषा का स्तर इतना गिर जाएगा यह मैंने कभी सोचा भी नहीं था। देश के लिए सबकुछ निछावर करने वाले राजीव गांधी के नाम पर राजनीति की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी किसी की मां को डायन कह रहे हैं तो राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी बताया जा रहा है। ऐसा बयान निंदनीय, शर्मनाक और दर्दनाक है। महामिलावट की बात करने वाले पीएम मोदी की जुबान में महागिरावट आई है। कांग्रेस नेता व फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में बाग सेवनिया में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी पर जमकर हमला बोला| 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *