राकेश सिंह ने परिवार संग डाला वोट, कहा ‘जल्द ही विधानसभा में बदलाव होने वाला है’

जबलपुर
 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जबलपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राकेश सिंह अपने परिवार के साथ साइंस कॉलेज स्थित बूथ क्रमांक 140 पहुँचे जहाँ उन्होंने मतदान किया | इस दौरान उनके साथ उनकी माँ, पत्नी, भाई और बच्चे भी थे। मतदान करने के बाद जबलपुर में मीडिया से बात करते हुए राकेश सिंह ने बड़े संकेत भी दिए| उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद जल्द ही विधानसभा में भी बदलाव होने वाला है। उनके इस बयान के अलग अलग मायने निकाले जा रहे हैं|

राकेश सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में आज पूर्ण आहूति का दिन है जिस पर की आज हर मतदाता बढ़ कर हिस्सा ले रहा है। उन्होंने कहा कि बीते पांच सालों में नरेंद्र मोदी की सरकार ने जिस तरह से जनता के लिए काम किया है जनहित ओर जनकल्याण की जो योजना उन्होंने बनाई है वो पूरी दुनिया मे आज मान सम्मान के रूप में देखने को मिल रहा है|  दुनिया के भीतर भारत की आवाज बुलंद हुई है उन सबके कारण देश भर की जनता ने मन बना लिया है कि एक बार फिर से नरेंद्र मोदी की देश मे सरकार बनेगी।
    

वही जिले में बढ़ते वोटिंग प्रतिशत को लेकर राकेश सिंह ने कहा कि जो प्रदेश में बीते 15 साल और केंद्र में पांच सालों में विकास के काम हुए है उन्हें देखते हुए जनता फिर से भाजपा सरकार बनाने के लिए घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुँची है। वही वक्त है बदलाव को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद जल्द ही विधानसभा में बदलाव होने वाला है। राकेश सिंह ने ये भी कहा कि कांग्रेस का हाथ ओर साथ हमेशा से देशद्रोहियों के साथ रहा है यही वजह है कि कन्हैया कुमार का साथ कांग्रेस दे रही है। जो कि भारत माता तेरे टुकड़े होंगे का नारा बुलंद करते है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही भाजपा नेता सरकार बदलने और लोकसभा चुनाव के बाद दोबारा सरकार बनाने का दावा करते आ रहे हैं| हाल ही में कांग्रेस नेता और जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा था कि भाजपा के कई विधायक उनके संपर्क में है, इससे पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ भी यह दावा कर चुके हैं| वहीं भाजपा के कई बड़े नेता भी इसका दावा कर रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद उलटफेर होगा| इस बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी विधानसभा में बड़े बदलाव की बात कही है, जिससे सियासी गलियारों में हलचल शुरू हो गई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *