रमन और मूणत पर भाजपा क्यों नहीं कर रही कार्यवाही

रायपुर
अंतागढ़ मामले में मंतूराम पवार के निष्कासन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि दोनों ही भाजपा नेताओं रमन सिंह और राजेश मूणत ने भाजपा की बी टीम के साथ मिलकर लोकतंत्र की हत्या की।  मंतूराम पवार द्वारा अदालत में धारा 164 के तहत दिये गये कलमबद बयान के बाद भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पूर्व मंत्री राजेश मूणत पर अनुशासनात्मक कार्यवाही अब तक क्यों नहीं की? पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के ऊपर पैसों के लेनदेन का, पुलिस से दबाव डाल कर नाम वापसी का आरोप मंतूराम पवार ने लगाया तो भाजपा ने मंतूराम को तो पार्टी से निकाल दिया, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पूर्व मंत्री राजेश मूणत से इन गंभीर आरोपों पर सफाई मांगने की जरूरत तक भी क्यों नहीं समझी? दोनों भाजपा नेताओं पर भाजपा द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने का मतलब साफ है अंतागढ़ में लोकतंत्र की हत्या में पूरी भाजपा भी भाजपा की बी टीम के साथ शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *