योगी के नेतृत्व में भाजपा का शानदार प्रदर्शन

नई दिल्ली
भाजपा ने गंगोह, इगलास, लखनऊ कैंट, गोविंदनगर, मानिकपुर, सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि उसके सहयोगी पार्टी 'अपना दल' ने प्रतापगढ़ सीट अपने कब्जे में कर लिया है। वहीं बलहा सुरक्षित सीट पर भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी किरण भारती पर 44000 से अधिक मतों की बढ़त बनाई हुई है। इस सीट पर उनकी जीत तय है सिर्फ औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। समाजवादी पार्टी ने रामपुर और जैदपुर सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि जलालपुर सीट पर सपा प्रत्याशी बसपा उम्मीदवार पर 700 से अधिक मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। बहुजन समाज पार्टी इस उपचुनाव में अपना खाता खोलने में अब तक नाकाम रही है। 
गंगोह की सीट पर BJP की जीत से भड़कीं प्रियंका गांधी
गंगोह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कीरत सिंह ने बढ़त बनाई और पांच हजार से ज्यादा वोट से जीत हासिल की। ऐसे में उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रियंका गांधी ने काउंटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया।

भाजपा ने बरकरार रखी बलहा सीट
उत्तर प्रदेश के बलहा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा ने एक बार फिर जीत हासिल की है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की किरण भारती को 46487 मतों से पराजित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *