योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है: जेपी नड्डा

 लखनऊ 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि 'वोकल फॉर लोकल' की उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना' इसके माध्यम से आगे बढ़ेगी। वोकल फॉर लोकल को हमें ग्लोबल ले जाना है। इस दृष्टि से हमें काम करना है। उन्होंने कहा कि योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है और आगे बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश की छवि देश में बदली है और बदलेगी।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को पार्टी के प्रदेश के ब्रज और पश्चिम क्षेत्र की वर्चुअल जनसंवाद रैली को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन से पहले भारत चीन सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कोरोना संकट के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक कड़ी में सबको पिरोकर लेकर चलने का काम किया। उनके आह्वान पर बिना एक सिपाही लगाए देश ने 'जनता कर्फ्यू' का पालन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने पार्टी कार्यालय आकर वर्चुअल संवाद रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने योग दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। जितनी भारत में स्वतंत्रता है, उतनी दुनिया में कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता व त्वरित निर्णय लेने की क्षमता ने भारत को कोरोना संकट से बचाया है। कोरोना के समय केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीब और कल्याणकारी योजनाओं को मजबूती से बढ़ाया है।  अनलॉक की कार्रवाई के बाद सरकार करीब 90 लोगों को रोजगार से जोड़ सके हैं।

वर्चुअल संवाद रैली  की अध्यक्षता करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने जिस प्रकार से आपदा को अवसर में बदला है। वह अन्य राज्यों के लिए मॉडल साबित हुआ है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *