यूएस ओपन: सुमित नागल और रोजर फेजरर LIVE अपडेट्स

 
नई दिल्ली 

भारत के सुमित नागल ने न्यू यॉर्क में खेले जा रहे साल के आखिरी ग्रैड स्लैम यूएस ओपन 2019 की ड्रीम शुरुआत की। उन्होंने पहले सेट में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी और पुरुष एकल में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम विजेता रोजर फेडरर को 6-4 से हराकर चौंका दिया। इसके बाद फेडरर ने दूसरे सेट में 6-1 से जीत हासिल की। 

तीसरा सेट 
नागल- सुमित ने अपनी सर्विस होल्ड की। इसके साथ ही तीसरे सेट में उन्होंने अपना पहला अंक जीता। 
फेडरर: 2-0- रोजर ने अपनी सर्विस जीती। सुमित हालांकि संघर्ष कर रहे हैं लेकिन फेडरर का रंग अब दिखने लगा है। 

सुमित नागल- नागल ने पहला पॉइंट गंवाया। फेडरर ने ब्रेक के साथ आगे। तीसरे सेट का पहला पॉइंट बिना किसी खास संघर्ष के गंवाया 

दूसरा सेट 
फेडरर ने दूसरा सेट 6-1 से जीता 
फेडरर की सर्विस- फेडरर ने अपनी सर्विस बरकरार रखी। वह 40-30 से आगे थे तब नागल ने एक पॉइंट जीतकर गेम को थोड़ा लंबा किया। मामला 40-40 तक पहुंचा। इसके बाद नागल ने कई ब्रेक पॉइंट बनाए लेकिन वह फेडरर के अनुभव के आगे टिक नहीं पाए। 

सुमित नागल- नागल ने जीता इस सेट का पहला गेम। सुमित को इस सेट में पहला गेम जीतने का मौका मिला। फेडरर अब 5-1 से आगे हैं। 

फेडरर, यूं ही नहीं फेडरर हैं 
फेडरर 5-0 से आगे 
दूसरे सेट में दुनिया के इस तीसरे नंबर के खिलाड़ी ने दमदार खेल दिखाया है। पहला सेट गंवाने के बाद वह दूसरे सेट में 5-0 से आगे चल रहे हैं। 

4-0: गेम फेडरर- इस सेट में उन्होंने दूसरी बार गेम ब्रेक की। इस सेट में फेडरर का रंग नजर आने लगा है। उनके नाम 20 ग्रैंड स्लैम है और पहला सेट गंवाना जाहिर रूप से उन्हें खटक रहा होगा। 

रोजर फेडरर: 3-0 
फेडरर अब फेडरर की तरह खेलते नजर आ रहे हैं। वह अपनी सर्व में रंग में दिख रहे हैं। वह लगातार अच्छा कोर्ट कवर कर रहे हैं। यह अच्छा गेम रहा। दूसरा गेम 10 मिनट 50 सेकंड तक चला। इस गेम में काफी रैली देखने को मिली। 

2-0: सुमित ने किए दो डबल फॉल्ट और इसके साथ ही फेडरर ने जीता गेम 
ड्यूस#4- यह वह खिलाड़ी है जिसके नाम 20 ग्रैंड स्लैम है। सुमित ने फेडरर को बैकहैंड शॉर्ट खिलाया लेकिन फेडरर के क्रॉस कोर्ट शॉट का उनके पास कोई जवाब नहीं था। 

अडवांटेज सुमित!- सुमित का शानदार फोरहैंड और एक बार फिर वह आगे निकले। 

पहला सेट 

4-4: इस गेम को जीतकर सुमित को काफी आत्मविश्वास मिलेगा। यह उनकी अच्छी सर्विस थी। उन्होंने फेडरर से तीन एरर करवाए। फेडरर ने इस गेम में कुछ गलतियां की जिनका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा। 

4-3: सुमित फेडरर के खिलाफ दबाव को महसूस कर रहे हैं। फेडरर के रिटर्न बहुत ताकत के साथ आ रहे हैं और उन्हें संभाल पाना आसान नहीं है। 

3-3: फेडरर और सुमित के बीच अच्छा मुकाबला हो रहा है। पांचवें गेम में फेडरर ने हरियाणा के इस खिलाड़ी को अपना रंग दिखाया। 

2-2: अब सुमित ने ड्रॉ कर लिया। पहली बार उन्होंने अपनी सर्विस होल्ड कर ली।। उन्होंने आखिरी पॉइंट पर फेडरर को छकाकर गेम जीता। 

2-1 
नागल- सुमित ने ग्रैंड स्लैम के अपने पहले ही मैच में फेडरर की सर्विस ब्रेक कर दी। फेडरर के डबल फॉल्ट के बाद 22 साल के इस युवा खिलाड़ी के नाम पहला अंकॉ 

2-0: फेडरर ने नागल पर सर्विस में दबाव बनाया। और पॉइंट अपने नाम किया। 

नागल-1-0: 
नागल ने फेडरर की दूसरी सर्विस पर फोरहैंड लगाकर अपने गेम की शुरुआत की। फेडरर ने इसके बाद ऐस (ऐसी सर्विस जो विपक्षी खिलाड़ी छू भी न पाए) लगाकर अंक जुटाया। अगली सर्विस में भारतीय ने मैच में अपना पहला पॉइंट जीता। फेडरर ने इसके बाद लगातार दो पॉइंट जीतकर गेम अपने नाम किया। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *