म्यूजिक विडियो में दिखेंगे ‘Naagin 3’ के माहिर और विशाखा

टीवी के सबसे पॉप्युलर सीरियल 'नागिन 3' में माहिर की भूमिका निभाने वाले पर्ल वी पुरी और विशाखा की भूमिका निभाने वाली अनीता हसनंदानी को काफी पसंद किया जाता है। इन दोनों के अलावा इस शो में सुरभि ज्योति और रजत टोकस भी मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। अब खबर है कि पर्ल वी पुरी और अनिता हसनंदानी एक अन्य प्रोजेक्ट में भी एक साथ नजर आने जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पर्ल वी पुरी और अनिता हसनंदानी एक साथ एक म्यूजिक विडियो में दिखाई देंगे। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने इस विडियो की शूटिंग पूरी कर ली है और जल्द ही इसे रिलीज कर दिया जाएगा। बता दें कि यह अनीत हसनंदानी का यह दूसरा विडियो होगा। इससे पहले वह पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान के एक म्यूजिक विडियो में दिखाई दी थीं।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि अनीता और पर्ल का शो 'नागिन 3' जल्द ही ऑफ एयर हो सकता है। कहा जा रहा है कि इस शो की जगह एकता कपूर अपने फेमस शो 'कवच' का दूसरा सीजन लाने जा रही हैं। इस शो में लीड रोल में विवेक दहिया और मोना सिंह दिखाई देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *