मुख्यमंत्री ने दादी जानकी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया
रायपुर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ब्रम्हाकुमारी संस्थान की प्रमुख दादी जानकी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि दादी जानकी ने ब्रम्हकुमारी संस्थान के माध्यम से पूरे समाज को अध्यात्म के रास्ते पर आगे बढ़ाने में अतुलनीय योगदान दिया। विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत,स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने भी दादी जानकी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।