मुख्यमंत्री कमल नाथ ने विजयादशमी पर्व पर की शस्त्रों-वाहनों की पूजा

भोपाल 
मुख्यमंत्री कमल नाथ ने विजयादशमी के अवसर पर आज अपने निवास पर परम्परानुसार शस्त्रों और वाहनों की पूजा की। कमल नाथ ने विधि-विधान से शक्ति की देवी माँ दुर्गा के समक्ष शस्त्रों की पूजा की। उसके बाद उन्होंने वाहनों की पूजा की।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एम.डब्ल्यू. नकवी, मुख्यमंत्री के विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी प्रवीण कक्कड़, मुख्य सुरक्षा अधिकारी अजय पाण्डे, ओ.एस.डी. हृदयेश श्रीवास्तव, अन्य अधिकारी- कर्मचारी तथा सुरक्षाकर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *