मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा गंगा सद्भावना यात्रा पर जारी श्वेत-पत्र का विमोचन

भोपाल
मुख्यमंत्री कमल नाथ ने गंगा सद्भावना यात्रा पर जारी श्वेत-पत्र पुस्तिका का विमोचन किया। श्वेत-पत्र गो-मुख से गंगा सागर तक 120 दिन की यात्रा पर केन्द्रित है। श्वेत-पत्र में विशेषज्ञ समूह ने गो-मुख और गंगा सागर की वास्तविक स्थिति का संकलन किया है। यह प्रो. जी.डी. अग्रवाल और श्री राजेन्द्र सिंह द्वारा तैयार किया गया है।

विमोचन के मौके पर मुख्य सचिव श्री एस.आर. मोहन्ती, अपर मुख्य सचिव श्रीमती गौरी सिंह, प्रमुख सचिव जनसम्पर्क श्री संजय शुक्ला, समाज प्रगति सहयोग के डॉ. मिहिर शाह और तरुण भारत संघ राजस्थान के श्री राजेन्द्र सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *