महिला ने पहन रखा था कुछ ऐसा, पति ने देखते ही कर दी पिटाई

आज के समय में फैशन का दौर आए दिन लोगों के सर चढ़ रहा है। फैशन के लिए लोग बहुत कुछ करते हैं। इस फैशन में लोगों ने जानवरों को कॉपी करना तक नहीं छोड़ा है। 

फैशन के दौर के चलते लोग जानवरों वाले प्रिंट वाले कपड़ें इन दिनों खूब पहने और देखे जा सकते है। लेकिन कभी-कभी ये फैशन जी का जंजाल बन जाता है और इंसान की जान पर बन आती है। 

जी हां, मामला ऑस्ट्रेलिया का है जहां एक महिला को सांप जैसे स्टॉकिंगस (लंबे मोजे) पहनना बेहद भारी पड़ गया। खुद महिला के पति ने उस पर वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह चोटिल हो गई। दरअसल महिला ने सांप जैसे दिखने वाले स्टॉकिंगस पहने हुए थी। 

महिला का पति जैसे ही कमरे में पहुंचा तो उसे लगा कि कमरे में 2 सांप है। ये दरअसल महिला के पैर थे। इसके बाद महिला के पति ने बेसबैट से अपनी पत्नी पर हमला किया।

इन तस्वीरों से साफ पता चलता है कि महिला के पैर पूरी तरह सांप जैसे ही दिख रहे थे। महिला के पति का अपनी पत्नी के पैरों को सांप समझकर पीटने भी उसकी कोई गलती नहीं थी। पति द्वारा किए गए इस हमले से महिला बुरी तरह घायल हो गई। फैशन आपके लिए किस तरह घातक हो सकता इस का इस खबर से बखूबी पता चलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *