महिला आरक्षण बिल लोकसभा में भारी बहुमत से पास हो गया है
महिला आरक्षण बिल लोकसभा में भारी बहुमत से पास हो गया है।
महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) लोकसभा में भारी बहुमत से पास हो गया है। बिल के पक्ष में 454 वोट पड़े। जबकि 2 सांसदों ने इसके खिलाफ वोट किया। मतदान पर्चियों के माध्यम से की गई। अब लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% सीटें आरक्षित होंगी। महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया आज 60 सांसदों ने चर्चा में हिस्सा लिया।
बिल पर चर्चा करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कुछ पार्टियों के लिए ये चुनाव जीतने का मुद्दा हो सकता है कि लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ये राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि मान्यता का सवाल है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल पास हो जाने के बाद एक तिहाई सीटें मातृशक्ति के लिए आरक्षित हो जाएंगी।