महामाया मंदिर ट्रस्ट रतनपुर के अध्यक्ष बने आशीष ठाकुर

बिलासपुर
रतनपुर स्थित सिद्ध महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से आशीष सिंह ठाकुर को ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया। ट्रस्ट के आजीवन अध्यक्ष बलराम सिंह ठाकुर के निधन से रिक्त पद पर उनके बेटे आशीष सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। श्री सिंह तखतपुर के विधायक श्रीमती रश्मि सिंह के पति तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव है।

मालूम हो कि 26 दिसंबर 2017 को ट्रस्ट की बैठक में संस्थापक अध्यक्ष बलराम सिंह को सर्वसम्मति से आजीवन अध्यक्ष  बनाया गया था। 30 अप्रैल को बलराम सिंह ठाकुर  का निधन होने के बाद से अध्यक्ष पद रिक्त था। बैठक में 21 ट्रस्टी में कार्यवाहक अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, उपाध्यक्ष मनरखान लाल जायसवाल, मैनेजिंग ट्रस्टी सुनील सोनथलिया,  संयुक्त सचिव चंद्रिका प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष भगवान आश्रय जायसवाल, ट्रस्टी अरूण शर्मा, मोती चंद जायसवाल, मनोहर लाल चंदेल, बजरंग लोहिया, अनिल खंडेलवाल, कीमती लाल जुनेजा, शरद दुबे, संतोष शुक्ला, शक्ति सिंह ठाकुर, धर्मेन्द्र चंदेल, विनोद गोरख, राजकुमार खुशलानी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *