महापौर ने हर जोन से 50-50 लाख के विकास कार्यो का मांगा प्रस्ताव

रायपुर
महापौर प्रमोद दुबे ने अधिकारियों की बैठक लेकर निगम में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा की। उन्होने जोनो के अधिकारियों को निर्देश दिये कि धन की कमी नहीं है, प्रत्येक जोन 50 -50 लाख की विकास कार्यो का प्रस्ताव बनाकर भेजे। जिससे आगामी निकाय चुनाव से पहले उन कार्यो को पूर्ण किया जा सके। बैठक में निगमायुक्त श्री शिव अनंत तायल भी मौजूद थे।

महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 25 करोड़ रू. रायपुर नगर निगम को देने की घोषणा की गई थी जिसमें से 15 करोड रुपए आ गया है। इसी तरह नगरीय निकाय मंत्री डॉ. शिव डहरिया द्वारा भी निगम को 10 करोड रुपए प्रदाय किया गया है। प्राप्त 25 करोड़ रुपए की राशि का उपयोग सभी आठ जोनो के विकास कार्यो में किया जायेगा। उन्होने जोनो के अधिकारियों को 50-50 लाख रुपए के विकास कार्यो के प्रस्ताव तत्काल बनाकर भेजने के निर्देश दिये है। इसी तरह उन्होने कहा कि सडको तथा अन्य जगहों पर हुए गड्ढो को भरने के लिये 2 करोड रुपए की राशि स्वीकृत है। इस राशि का उपयोग करते हुए गड्ढो को भरकर तत्काल समाप्त किया जाये। साथ ही उन्होने कहा कि विद्युत मंडल द्वारा किये गये गड्ढो के लिये सीएसईबी के अधिकारियों से मिलकर संबंधित ठेकेदारो से तत्काल गड्ढो को भरने के लिये कहा जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *