महात्मा गांधी जयंती पर कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर पदयात्रा निकालेगी

मुंबई

पार्टी कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने के लिए कांग्रेस महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बड़े स्तर पर पदयात्रा निकालेगी। एक सप्ताह तक चलने वाली ये यात्रा गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक चलेगी। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक पत्र जारी किया है। जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें शामिल हों।

कांग्रेस गांधी जयंती पर यह यात्रा राष्ट्रीय स्तर पर निकालेगी। इस दौरान महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। लोगों को गांधी जी के विचारों की प्रासंगिकता के बारे में जागरूक किया जाएगा। पत्र के अनुसार- कांग्रेस ये पदयात्रा अहिंसा, सांप्रदायिक सौहार्द, गरीबों की सहायता, संरचनात्मक कार्य, छुआछूत हटाने जैसे विषयों पर केंद्रित रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *