मंत्री शर्मा ने सुश्री सिन्धु को विश्व बेडमिंटन चेंपियन बनने पर दी बधाई

भोपाल

जनसम्पर्क मंत्री  पी.सी. शर्मा ने सुश्री पी.वी. सिंधु को विश्व बेडमिंटन चेंपियनशिप जीतने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। सुश्री सिंधु ने लगातार दो बार फाइनल हारने के बाद इस वर्ष चेंपियनशिप जीती है।

  डॉ.  हार्डीकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण

मंत्री  शर्मा ने आज सुबह यहाँ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. नारायण राव सुब्बाराव हार्डीकर की 44 वीं पुण्य-तिथि पर बाँसखेड़ी तिराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। श्री शर्मा ने कहा कि डॉ. हार्डीकर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उनमें जबरदस्त संगठनात्मक क्षमता थी। मोइन खान और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *