भैंस से टकराया बाइक चालक, मौत इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

 

भैंस से टकराया बाइक चालक, मौत
इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस ने किया मर्ग कायम 

                                                                             कोतवाली थाना क्षेत्र के चंदनगांव का रहने वाले युवक की सडक़ हादसे में मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि युवक ससुराल से लौट रहा था इस दौरान यह हादसा हुआ था।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सतीश पिता नारायण बिझांडे चंदनगांव का रहने वाला है। वह 3 सितम्बर को राखी का त्यौहार मनाने बाइक से। इस दौरान लौटते समय खुनाझिर के पास भैंस से टकरा गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके पास मौजूद फोन से उसके परिजनों को सूचित किया गया। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। तुरंत युवक को गंभीर हालत में परासिया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के बाद युवक को गंभीर हालत में नागपुर रेफर कर दिया गया था। यहां पांच से छह दिन इलाज चलने के बाद पैसे के अभाव में युवक को डिस्चार्ज करवाकर गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। जहां दो दिन चले इलाज के दौरान युवक ने शुक्रवार केा दम तोड़ दिया। पुलिस ने शनिवार की सुबह पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *