भारत सरकार ने की प्रदेश की सराहना

 भोपाल

मध्यप्रदेश हस्तशिल्प विकास निगम  द्वारा अन्य राज्यों से मिलकर कार्य करने के अभियान की सचिव टेक्सटाइल भारत सरकार  रवि कपूर ने सराहना की है।कपूर अहमदाबाद में राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित कर रहे थे। कॉन्फ्रेंस में मध्यप्रदेश सहित कुल 6 प्रतिनिधि राज्य के अधिकारी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के हस्तशिल्प विकास निगम द्वारा अन्य राज्यों के साथ अनुबंध किया जा रहा है। मृगनयनी को ग्लोबल ब्रांड बनाने की पहल भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *