भारत-नेपाल संबंधों को लेकर तेजस्वी ने किया सरकार से किया ये बड़ा सवाल

 पटना 
                                                     
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछे अपने पुराने 15 सवालों को फिर दोहराया है। साथ ही नेपाल की संसद में दिखाये गये मानचित्र में भारत के कुछ हिस्से को दिखाने पर चिंता जताई है। केन्द्र से सवाल किया है कि ऐसा क्या हुआ कि हम अपने भरोसेमंद दोस्त खोते जा रहे हैं। आग्रह किया है कि केन्द्र को इसपर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। 

तेजस्वी ने रविवार को ट्वीट कर सरकार से कहा है कि नेपाल में जो घटना हुई वह चिंता की बात है। हम बिहारवासियों का नेपाल के साथ गहरा संबंध है। ऐतिहासिक, सामाजिक और संस्कृतिक संबंध भी हमारे बीच रहा है। ऐसे में जल्द कुछ न कुछ करना चाहिए। 
 नेपाल की संसद द्वारा हिंदुस्तान के हिस्से को अपने नक्शे में बताए जाने से परेशान हूँ। ये क्यों हो रहा है? सोचना होगा? हम भरोसेमंद दोस्त क्यों खो बैठे? हम बिहारवासियों का नेपाल के साथ गहरा ऐतिहासिक,सामाजिक,सांस्कृतिक संबंध रहा है। भारत सरकार से त्वरित और सकारात्मक पहल की ज़रूरत है।
 
दूसरे ट्वीट में तेजस्वी ने राज्य सरकार से वही सवाल किया है कि 15 साल में कितने उद्योग बंद हुए और कितने नये लगाये गये। बिहार के मानव संसाधन में कितना प्रतिशत राज्य में और कितना प्रतिशत दूसरे राज्यों के काम कर रहा है। चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में बिहार का कितना पैसा दूसरे राज्यों में गया। कितने लोगों को बिहार में नौकरी मिली इसका जिलावार और जातिवार आंकड़ा सरकार को सार्वजनिक करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *