भारत-चीन में तनाव पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप- करना चाहता हूं सीमा संघर्ष के समाधान में मदद

वॉशिंगटन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका भारत और चीन के बीच हाल ही में सीमा पर हुईं हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष के समाधान में सहायता करने के लिए तैयार है।

ट्रंप ने शनिवार शाम ऑकलैंड के तुलसा में एक रैली को संबोधित करने जाने के लिए विमान पर सवार होने से पहले संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, 'यह बहुत विकट स्थिति है। हम भारत से बात कर रहे हैं। हम चीन से बात कर रहे हैं। हम देखते हैं क्या कर सकते हैं। हम उनकी समस्या का समाधान कराने में मदद करने की कोशिश करेंगे।'

उल्लेखीय है कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में गत सोमवार को हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। चीन ने इस संघर्ष में मारे गए अपने सैनिकों का आंकड़ा जारी नहीं किया है।
 
इससे पहले अमेरिका ने चीन पर जमकर निशाना साधा था। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा था कि चीन अपने पड़ोसियों के साथ धूर्त रवैया अपना रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने डेनमार्क के कोपेनहेगन में आयोजित लोकतंत्र पर आयोजित एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में कहा, 'पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (चीनी सेना) ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के साथ सीमा पर तनाव पैदा कर दिया है।'

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *