भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर, पुराना मित्र रूस जल्द ही देगा ‘ब्रह्मास्त्र’

नई दिल्ली 
भारत-चीन तनाव: ड्रैगन को जवाब देने भारत के पास अचूक हथियारइजरायल ने करगिल जंग के दौरान भी भारत को तेजी से मारक हथियार उपलब्ध कराए थे। चीन के साथ तनाव (ladakh standoff) के बाद इजरायल अपने मित्र भारत को कई ऐसे मारक हथियार देने वाला है जिसका जवाब चीन के पास नहीं होगा। रूस ने भी S-400 की जल्द आपूर्ति का वादा कर दिया है।
 
लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के साथ जारी तनाव के बीच भारतीय थल सेना और वायु सेना ने साथ में युद्धाभ्यास किया। युद्धाभ्यास में सुखोई और चिनूक हेलिकॉप्टर भी शामिल किए गए। बताया जा रहा है कि इस युद्धाभ्यास का मकसद दोनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाना है। ये युद्धाभ्यास चीन से किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी के रूप में किया जा रहा है।

फ्रांस से आने वाला है राफेल
फ्रांस के साथ हुए खरीद समझौते के तहत भारत को 36 राफेल जेट मिलने वाले हैं। पहला राफेल 27 जुलाई को भारत को मिल जाएगा। योजना के मुताबिक पहले 4 राफेल लड़ाकू विमान अंबाला आने वाले थे लेकिन फ्रांस अब कुछ ज्यादा संख्या में लड़ाकू विमानों के भेजेगा। 8 विमानों को सर्टिफिकेशन मिलने वाला है।

अमेरिका भी हर मोर्चे पर साथ को तैयार
भारत का नया रणनीतिक साझेदार अमेरिका भारत को हर मोर्चे पर मदद देने को तैयार है। वह फिलहाल खुफिया से लेकर सैटलाइट इमेज भारत को मुहैया करा रहा है। सैटलाइट इमेज के जरिए लद्दाख सीमा पर चीन की सारी हरकत दुनिया के सामने आ रही है। यही नहीं अमेरिका भारत को सभी प्रकार की मदद का आश्वासन दिया है। भारत ने अमेरिका से M777 का ऑर्डर दिया है। यह हथियार पहाड़ी इलाकों में लड़ने के लिए काफी कारगर होता है।

टैंक से लेकर लड़ाकू विमान हर मोर्च पर तैयारी
भारत के पास कई सारे हथियार रूस के हैं। ऐसे में भारत ने टैंक के गोले से लेकर लड़ाकू विमानों से गिराए जाने वाले बम तक की आपूर्ति जल्दी करने का आग्रह किया है। सेना ने भी ऐंटी टैंक मिसाइल की मांग की है। रूस इन सभी हथियारों की जल्दी आपूर्ति करने वाला है।

पुराना मित्र रूस जल्द ही देगा 'ब्रह्मास्त्र'
भारत का पुराना मित्र रूस जल्द ही भारत के मिसाइल डिफेंस सिस्टम S-400 मुहैया कराएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मास्को दौरे के दौरान रूस जल्दी ही इस सिस्टम को उपलब्ध कराने पर सहमत हो गया है।

भारत की मदद को आगे आया दोस्त इजरायल
इजरायल ने भारत को करगिल युद्ध के दौरान भी हथियारों की जल्दी मदद उपलब्ध कराई थी। चीन के साथ तनाव को देखते हुए इजरायल इस बार भी भारत को डिफेंस सिस्टम देने को तैयार है और इसे लद्दाख में तैनात किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि इजरायल से जल्द ही यह मारक हथियार भारत को मिलने वाला है। इजरायल से बराक-8 मिसाइल डिफेंस सिस्टम के लिए भारत लंबे समय से बात कर रहा था। इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) ने 2018 में यह जानकारी दी थी कि भारत से उसने 777 मिलियन डॉलर (करीब 5687 करोड़ रुपये) की बराक-8 मिसाइल डिफेंस सिस्टम डील की है।

आसमान का अजेय योद्धा है राफेल
राफेल विमान को आसमान को अजेय योद्धा माना जाता है। हवा से हवा में मार करने वाले लंबी दूरी की मिसाइलों से इसे लैस किया जा सकता है। इसका निशाना अचूक होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *