भाजपा महिला मोर्चा ने लखमा का पुतला फूंका

रायपुर
भाजपा महिला मोर्चा ने बुधवार को बूढ़ापारा धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मंत्री कवासी लखमा का पुतला फंूका। उनका नाराजगी जताते हुए कहना है कि मंत्री द्वारा बॉलीवुड अभिनेत्री व भाजपा सांसद हेमा मालिनी की गाल जैसी चिकनी सड़क बनाने को लेकर एक बयान दिया गया था, जिसका जमकर विरोध किया गया। उन्होंने चेतावनी दी है कि महिलाओं को लेकर बयानबाजी का आगे भी विरोध किया जाएगा।

भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी दोपहर में बूढ़ापारा धरना स्थल पर एकजुट हुई। इसके बाद मंत्री लखमा का पुतला लेकर वहां उसे दहन करने की तैयारी में लगी थी, तभी मौके पर मौजूद महिला पुलिस कर्मियों के साथ उनकी छीना-झपटी चलती रही। आखिर में पुतले को छीनकर आग लगा दिया गया। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने इस दौरान महिलाओं को लेकर दिए गए बयान की जमकर निंदा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *