भाजपा नेता के घर से हथियार और हथगोले बरामद, पार्टी में हड़कंप

भोपाल
लोकसभा चुनाव से पहले खरगोन और बड़वानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने भाजपा नेता और सेंधवा के लिस्टेड गुंडे संजय यादव  के घर से अवैध हथियार और हथगोले बरामद किए है। वही जीतू के घर से भी हथियार बरामद किए गए है। बता दें कि संजय यादव की मां सेंधवा नगरपालिका अध्यक्ष हैं। वहीं संजय और जीतू यादव ने 19 फरवरी 2017 को तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन की थी। तभी से वह पार्टी में शामिल है।घटनाक्रम के बाद भाजपा में हड़कंप मच गया है।हालांकि अभी तक किसी भी नेता का बयान सामने नही आया है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगते ही पुलिस ने सख्ती बरतना शुरु कर दिया है। इसी के चलते रविवार देर शाम पुलिस के सर्चिंग ऑपरेशन ने कई लिस्टेड बदमाशों के छापेमार कार्रवाई की गई। खरगोन और बड़वानी पुलिस की एक संयुक्त टीम ने रविवार को  सेंधवा के लिस्टेड गुंडे संजय यादव के यहां से बड़ी संख्या में अवैध हथियार बरामद किए। वहीं जीतू यादव के घर से धारदार हथियार फलिया जब्त किया ।छापे के दौरान संजय यादव के घर से 10 पिस्टल, 111 कारतूस और 17 देशी हथगोले बरामद किए गए हैं। हथ गोले की जांच के लिए इंदौर से बम डिस्पोजल टीम बुलाकर निरीक्षण कराया गया।  संजय यादव थाने का निगरानी बदमाश है इसके विरुद्ध 47 अपराध दर्ज हैं। इसमें हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने जैसे संगीन अपराध हैं। 

इन बदमाशों के यहां से कुल 13 पिस्टल, 17 हथगोले और 116 कारतूस मिले हैं। पुलिस ने सभी हथियारों को जब्त कर लिए हैं और आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।कार्रवाई के बाद से ही शहर में ह़ड़कंप मच गया है।चुनाव से पहले भाजपा नेता के घर से यूं हथियार और हथगोले बरामद होने पर कई सवाल खड़े हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *