भाजपा की चाल होगी नाकाम, राजस्थान में राज्यसभा चुनाव कांग्रेस ही जीतेगी – सिंहदेव

रायपुर
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव राजस्थान से लौट गये हैं। सिंहदेव ने राजस्थान में राज्यसभा चुनाव को लेकर तीनों सीटें जीतने का दावा किया है। रायपुर लौटने के बाद टीएस सिंहदेव ने कहा कि राजस्थान में स्थिति कांग्रेस के पक्ष में है। 200 एमएलए हैं जिसमें 125 कांग्रेस के पक्ष में है। भाजपा के पास 75 विधायकों का समर्थन है। तीन सांसद चुने जाने हैं।

उन्होंने कहा कि 50-50 मत जिनको मिलेंगे वह चुने जाएंगे। इस तरह से कांग्रेस के पक्ष में वहां पर स्थिति बनी हुई है। भाजपा कुछ विधायकों से दलबदल करने के लिए संपर्क कर रही है। कांग्रेस के विधायक एकजुट हैं। ना कोई पार्टी छोड?े वाला है, ना कोई बाहर जाएगा। कांग्रेस के सांसद चुने जाने में कोई शंका नहीं है। इसके अलावा उन्होंने छत्तीसगढ़ में आॅपरेशन लोटस को लेकर कहा यहां तो यह सपना है उनका और सपना ही रह जाएगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार 5 साल तक चलेगी। सरकार बेहतर ढंग से काम करेगी और अगले 5 साल बाद भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार रहेगी। सालों तक विपक्ष में रहकर भाजपा के मन में डर की भावना घर कर गई है। सत्ता में आने के लिए वो लोग एन केन प्रकारेण काम करते हैं। उनको सिर्फ सत्ता चाहिए, किसी भी तरह सत्ता में आना उनकी मानसिकता बन गई है।

वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों पर सिंहदेव ने चिंता जताते हुए कहा कि यह चिंता की बात है कि मामले बढ़ रहे हैं लेकिन हमें यह भी समझना होगा कि करोना अभी रहेगा। हमें इस को फैलने से कैसे रोकना है यह सुनिश्चित करना होगा। लॉकडाउन की बात आ रही है लेकिन लॉकडाउन ठोस उपाय नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *