बौद्ध धर्म ने अहिंसा और शांति का संदेश दिया, धर्म चक्र दिवस पर बोले PM मोदी

नई दिल्ली

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में धर्म चक्र दिवस का उद्घाटन किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आयोजित धर्म चक्र दिवस समारोह को संबोधित किया।  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, बौद्ध धर्म लोगों को आदर करना सिखाता है. लोगों के लिए आदर करना, गरीबों के लिए आदर करना और महिलाओं के लिए आदर करना. शांति और अहिंसा का अदर करना. आज के समय में बुद्ध द्वारा दी गई सीख भी प्रासंगिक है. 
धर्म चक्र कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'भगवान बुद्ध के बताए आठ मार्ग कई समाजों और राष्ट्रों के लिए कल्याण का रास्ता दिखाते हैं. यह करुणा और दया के महत्व पर जोर डालता है. भगवान बुद्ध की शिक्षाएं विचार और क्रिया दोनों में सरलता मनाती हैं.'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, गौतम बुद्ध ने सारनाथ में दिए अपने पहले उपदेश में दो चीजों को लेकर बात की थी और वह थी आशा और उद्देश्य. 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, बौद्ध धर्म लोगों को आदर करना सिखाता है. लोगों के लिए आदर करना, गरीबों के लिए आदर करना और महिलाओं के लिए आदर करना. शांति और अहिंसा का अदर करना. आज के समय में बुद्ध द्वारा दी गई सीख भी प्रासंगिक है. 

शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (IBC), धर्म चक्र दिवस के रूप में आषाढ़ पूर्णिमा मनाएगा। संस्कृति मंत्रालय की देखरेख में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। महात्मा बुद्ध ने ज ही के दिन पने पहले पांच शिष्यों को प्रथम उपदेश दिया था। पूरी दुनिया के बौद्ध हर साल इसे धर्म चक्र प्रवर्तन दिवस के रूप में मनाते हैं, तो वहीं हिंदू धर्म में आज का दिन गुरु के प्रति सम्‍मान व्‍यक्‍त करने का होता है और इसे‘गुरु पूर्णिमा’ के रूप में भी मनाया जाता है।
 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को राष्ट्रपति भवन में धर्म चक्र दिवस का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *