बोकारों के हेल्पर फंसे, कांग्रेस नेताओं ने की मदद, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का प्रकरण

रायपुर
लॉकडाउन के कारण स्थानीय एक कंपनी के बंद होने के कारण दोंदेकला हाउसिंग बोर्ड में बोकारो के तीन हेल्पर फंसे हुए हैं। विगत दिवस इन कामगारों को कांग्रेस नेताओं की तरफ से राशन और नकद राशि सहायतार्थ प्रदान की गई।

दोंदेकला हाउसिंग बोर्ड के घर में किराए से रह रहे सैयद सदाकत ने बताया कि तीन माह पहले वह अपने दो साथियों के साथ बोकारो से रायपुर आए थे। यहां वे नवीन इस्पात पॉवर कंपनी में बतौर हेल्पर काम कर रहे थे, लेकिन लॉक डाउन होने के कारण कंपनी बंद हो गई और लॉकडाउन के कारण रेल, बस रद्द होने के कारण वह घर वापस नहीं जा पाए। उन्होंने ट्वीट के जरिए झारखंड मुख्यमंत्री को समस्या से अवगत कराया था।

लॉकडाउन के कारण वह परेशानियों से घिर गए हैं। झारखंड के कांग्रेसी नेता मयूर झा के प्रयास से उन्हें और उनके साथियों को राशन और नकद राशि की मदद मिल गई है। उन्हें घर पर रहने की ताकीद भी दी गई है। उनके साथ उनके एक और मित्र हैं। उन्होंने सहायता का आश्वासन दिया था। हाल में उन्हें 15 किलो चावल, 3 किलो दाल और 2 हजार रूपए मदद स्वरूप दिए गए। सैयद सदाकत कहते हैं कंपनी बंद होने से पिछले माह का वेतन भी नहीं मिला है। घर वाले अलग परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *