बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी, धवन और भुवनेश्वर को झटका

नई दिल्ली 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खिलाड़ियों का नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी किया है। इसमें फॉर्म से जूझ रहे शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार को बड़ा झटका लगा है। उन्हें टॉप ग्रेड से बाहर कर दिया गया है, जबकि युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को 'ए' ग्रेड में रखा गया है। टॉप ग्रेड यानी ए+ में तीन खिलाड़ी हैं। इसमें कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया है। इस ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं। 

'ए' ग्रेड में आर. अश्विन, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव और ऋषभ पंत को रखा गया है। इस ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को 5 करोड़ रुपये मिलते हैं। बी ग्रेड में 4 खिलाड़ी शामिल हैं। ओपनर केएल राहुल, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पंड्या को इस ग्रेड में रखा गया है। इस ग्रेड के खिलाड़ियों को सालाना 3 करोड़ रुपये मिलते हैं। सी ग्रेड में 7 खिलाड़ियों को रखा गया है। इसमें केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, खलील अहमद और ऋद्धिमान साहा शामिल हैं। इन प्लेयर्स को 1 करोड़ रुपये सालाना मिलेंगे। 

महिलाओं के कॉन्ट्रैक्ट की बात करें तो ए ग्रेड में 4 खिलाड़ियों को रखा गया है। मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव इस लिस्ट में शामिल हैं। महिलाओं के ए ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये सालाना मिलते हैं। सी ग्रेड में 11 खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें राधा यादव, डी. हेमलता, अनुजा पाटिल, वेदा कृष्णमुर्ति, मानसी जोशी, पूनम राउत, मोना मेशराम, अरुंधती रेड्डी, राजेश्वरी गायकवाड़, तान्या भाटिया, पूनम वस्त्राकर शामिल हैं। इन्हें 10 लाख सालाना मिलेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *