बिक गया कपूर खानदान का RK स्टूडियो

हिंदी सिनेमा में कपूर खानदान और उनके आरके फिल्म स्टूडियो  का बड़ा योगदान रहा है। 2 साल पहले जब आरके स्टूडियो में अचानक आग लगी, उसके बाद कपूर खानदान ने यह तय कर लिया कि वह इस ऐतासिहिक धरोहर को बेच देंगे। पिछले एक साल से वह किसी ऐसे खरीददार की तलाश कर रहे थे, जो स्टूडियो की अच्छी कीमत दे सके।

अब जाकर कपूर खानदान के आरके स्टूडियो को खरीददार मिल गया है। आरके स्टूडियो को गोदरेज समूह की फर्म गोदरेज प्रॉपर्टीज ने खरीद लिया है। स्टूडियो को खरीदने की जानकारी गोदरेज कंपनी ने जरूर दी है, लेकिन उन्होने डील की वैल्यू के बारें में कोई खुलासा नहीं किया है। गोदरेज प्रॉपर्टीज के अनुसार आर के स्टूडियो का इस्तेमाल लग्जरी फ्लैट बनाने और रिटेल स्पेस के लिए किया जाएगा।

गोदरेज समूह ने जानकारी दी है कि स्टूडियो की 33000 स्क्वेवर फीट जमीन का इस्तेमाल लग्जरी फ्लैट बनाने में किया जाएगा। कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन फिरोजशाह गोदरेज ने बताया कि चेंबूर के इस ऐतिसाहिक धरोहर को कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो मे शामिल किया है। वहीं इस डील पर रणधीर कपूर ने कहा, 'चेंबूर में यह हमारे परिवार के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण धरोहर रही है। अब इस प्रॉपर्टी पर नई कहानी गढ़ने के लिए हमने गोदरेज को चुना है।'

बता दें, 2 साल पहले यानी 2017 में लगी आग में स्टूडियो का बड़ा हिस्सा जल गया था। इसके बाद कपूर परिवार ने इसे बेचने की घोषणा कर दी थी। मशहूर दिवंगत अभिनेता राज कपूर ने 1948 में आरके स्टूडियो की नींव रखी थी। इस स्टूडियो में उन्होंने कई ऐसी फिल्मों का निर्माण किया जो बेहद सफल रही हैं। आखिरी बार कपूर खानदान ने गणेश चतुर्थी का उत्सव इस स्टूडियो में मनाया था, इस स्टूडियो से आम लोगों का भी काफी भावनात्मक लगाव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *