बाबूलाल गौर ने की थी इस विधायक के कैबिनेट मंत्री बनने की भविष्यवाणी

भोपाल
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का बुधवार को निधन हो गया है। वह सहज, सरल और जनता से जुड़े नेताओं में शुमार किए जाते हैं। अपने विरोधियों के साथ भी उनके रवैया कभी अभद्र नहीं रहा। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें 75 पार होने की वजह से टिकट नहीं दिया था। जिससे वह काफी आहत भी हुए थे। राजधानी भोपाल की गोविंदुरा विधानसभा सीट से लगातार दस बार विधायक रहने का रिकॉर्ड उनके नाम रहा। राजधानी भोपाल की उत्तर विधानसभा से विधायक आरिफ अकील से उनका काफी गहरा रिश्ता था। विरोधी पार्टी के होने के बाद भी अकील गौर से मिलने जाते थे।

दिसंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले बाबूलाल गौर से कांग्रेस विधायक आरिफ अकील मिलने पहुंचे थे। दोनों ने इस मुलाकात को निजी बताया था। गौर ने आरिफ अकील को मंत्री बनने की मुबारकबाद दी थी। उन्होंने कहा था कि मुबारक हो आप (आरिफ अकील) मंत्री बनने जा रहे हैं। जिसके बाद उनका बयान राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियोंं में रहा। वह हमेशा अपनी बेबाकी के लिए मशहूर रहे। उन्होंने विधानसभा चुनाव की काउंटिंग से पहले ही कांग्रेस को जीत की बधआई दे दी थी। उनके घर मिलने पहुंचे कांग्रेस लीडर आरिफ अकील को तो उन्होंने मंत्री बनने तक की शुभकामना दे दीं थीं। अकील फिर इस बार भोपाल उत्तर सीट से कांग्रेस के केंडिडेट थे। दोनों नेताओं की इस मुलाकात और बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *