बांका: अवैध संबंध में गई युवक की जान, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

बांका 
बांका टाउन थाना के लोथम पंचायत के भदरिया गांव में एक युवक महेश यादव(22) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण एक महिला से अवैध संबंध बताया जाता है।  पुलिस ने इस मामले में एक दंपति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है जबकि मृतक के पिता के बयान पर कुल 13 लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जाता है कि महेश यादव बंगलुरु में रहकर दिहाड़ी मजदूर का काम करता था। लॉकडाउन के दौरान वह वापस अपने घर लौटा था। गांव में ही एक महिला के साथ उसके अवैध संबंध हो गए। बुधवार की सुबह वह महेश महिला के घर रंगे हाथ पकड़ा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने महेश को पकड़कर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है तथा गांव के ही एक दंपति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *