बस्तर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बैदूराम कश्यप को उम्मीदवार बनाया

रायपुर
बस्तर लोकसभा से भाजपा ने दो बार के विधायक बैदूराम कश्यप को उम्मीदवार बनाया है। बस्तर लोकसभा में पिछले 20 साल से भाजपा सांसदों का कब्जा है।

46 वर्षीय बैदूराम कश्यप संगठन से लेकर सत्ता के गलियारे तक अपनी पहचान बनाए हुए हैं। बस्तर जिला भाजपा के अध्यक्ष बैदूराम को भाजपा ने कद्दावर नेता बलिराम कश्यप के बेटे दिनेश कश्यप का टिकट काटकर मैदान में उतारा है।

बैदूराम वर्ष 2003 में केसलूर और 2008 में चित्रकोट विधानसभा से विधायक चुने गये। वे बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुस्र्आत भारतीय जनता युवा मोर्चा के तोकापाल मंडल के अध्यक्ष के रूप में की।

इसके बाद वे 1998 में जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य चुने गये। पार्टी ने उनको वर्ष 2000 में सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष भी बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *