बड़े तालाब फुल टैंक लेवल के लिए 4.10 फीट की जरूरत
भाेपाल
भाेपाल समेत पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी में 24 घंटे में 166.5 मिमी यानी साढ़े छह इंच से ज्यादा बारिश हुई। मंगलवार सुबह से रात 8:30 बजे तक 1.5 इंच पानी बरसा। यह जुलाई में तीन साल बाद 24 घंटे में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। सीहाेर में भी 24 घंटे में करीब 10 इंच पानी बरसा। इस कारण बड़े तालाब का लेवल साेमवार शाम 4 बजे से मंगलवार रात 10 बजे तक 30 घंटे में 5.50 फीट बढ़कर 1662.70 फीट हाे गया। 10 साल बाद तालाब के जल स्तर में 30 घंटे में हुअा यह सबसे ज्यादा इजाफा है।
इसके फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट के लिए अब सिर्फ 4.10 फीट की जरुरत है। वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि इससे पहले 19 जुलाई 2016 काे 24 घंटे में 7.16 इंच पानी बरसा था। उसके बाद अब जुलाई में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश हुई। इससे पहले 19 जुलाई 2015 काे 24 घंटे में 148.8 काे 5.95 इंच बारिश हुई थी। बड़े तालाब का लेवल मंगलवार शाम 1657.20 फीट था, साेमवार रातभर सीहाेर अाैर भाेपाल में हुई बारिश के बाद मंगलवार 5.50 फीट बढ़कर 1662.70 फीट पर पहुंच गया। इससे पहले 2009 में 12 अगस्त शाम 6 बजे से अगले दिन सुबह 10 बजे तक 14 घंटे में 13 इंच पानी बरसा था। तब बड़े तालाब का जल स्तर 7.50 फीट बढ़ गया था। उस वक्त भदभदा डैम के गेट खाेलने की नाैबत तक अा गई थी।