प्रियंका जैसा स्टाइलिश दिखने के लिए इन लुक्स को करें फॉलो

ठंड से बचने के लिए लड़कियों को कपड़ों की कई लेयर्स पहननी पड़ती है। इससे कई बार हालत यह हो जाती है कि पूरा लुक ही बिगड़ जाता है या फिर चलने-फिरने तक में दिक्कत होने लगती है। ऐसा आपके साथ न हो और आप कपड़ों को लेयर करने बाद भी स्टाइलिश लगें इसके लिए प्रियंका चोपड़ा के फैशन स्टाइल से मदद ली जा सकती है।

ऑल ब्लैक लुक
प्रियंका हाल ही में ऑल ब्लैक लुक में नजर आई थीं। उन्होंने स्ट्रक्चर्ड ब्लैक टॉप के साथ फ्लेयर्ड ब्लैक पैंट्स पहनी थीं। उन्होंने इसे लॉन्ग ब्लैक कोट के साथ लेयर किया था। उनका काला चश्मा और ब्लैक हील्स लुक को पूरा करते दिखे।

प्रिंट ऑन प्रिंट लुक
वैसे तो माना जाता है कि प्रिंट कपड़ों के साथ प्लेन कपड़े ज्यादा अच्छे लगते हैं, लेकिन प्रियंका का यह लुक इस बात को झूठलाता दिखता है। प्रियंका इस लुक में वाइट पैंट, ब्लाउस और ब्लेजर में दिख रही हैं, सभी पर एक जैसा प्रिंट नजर आ रहा है। इसके साथ उन्होंने रेड हील्स कैरी कीं। उनके इस लेयरिंग स्टाइल को कॉपी करना आपको भी आकर्षण का केंद्र बना सकता है।

ट्रेंच कोट
प्रियंका इन दिनों ज्यादातर लेयर्ड कोट्स में नजर आ रही हैं। कुछ दिनों पहले वह ब्लू जींस विद लॉन्ग बूट्स और टैन कलर के हाई नैक स्वेटर में दिखाई दी थी। इसे उन्होंने लॉन्ग ट्रेंच कोट के साथ मैच किया था। इस लुक में उन्होंने रेट्रो टच ऐड करते हुए येलो सनग्लासेस पहने थे।

ओवर साइज्ड जैकेट
ओवर साइज जैकेट को लेने के बारे में कोई शायद ही सोचे, खासतौर से लड़कियां, लेकिन प्रियंका ने जिस तरह से ऐसी जैकेट को कैरी किया उससे आप भी टिप्स ले सकती हैं। ब्लू ओवर साइज्ड फैंडी जैकेट को उन्होंने कैजुअल ब्लैक जींस और स्वेटर के साथ मैच किया था। इसके साथ उन्होंने ब्लैक नी बूट्स पहने और YSL का बैग कैरी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *