प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस का फनी वीडियो शेयर कर बोलीं ‘नेशनल जीजू’

नई दिल्ली
ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी दमदार कपल के तौर पर जाने जाते हैं। प्रियंका और निक के बीच प्यार, बॉन्डिंग और केमिस्ट्री जबरदस्त है। दोनों एक दूसरे से बेशुमार प्यार करते हैं। इसी बीच  प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट से निक जोनस का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें निक घोड़े पर धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं और उनके पीछे से कई सारी आवाजें सुनाई दे रही हैं 'जीजा जी आ गए… जीजा जी आ गए..'।

इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने काफी फनी कैप्शन लिखा है। प्रियंका ने लिखा है कि जब निक जोनास भारत में एंट्री करते हैं…नेशनल जीजू (#NationalJiju), हर चीज के लिए आपका धन्यवाद।  
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निक का ये वीडियो उनकी हॉलीवुड फिल्म 'जुमांजीः द नेक्स्ट लेवल (Jumanji: The Next Level)' का है। जो हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने काफी प्रशंसा की है। 
 
प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव लीड रोल में होंगे। इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। ये फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। इसके अलावा प्रियंका के पास कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *