प्रियंका करेंगी हनुमानगढ़ी के दर्शन, चौपाल-नुक्कड़ सभा से साधेंगी अयोध्या

 अयोध्या
कांग्रेस पार्टी की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज फैजाबाद के अयोध्या पहुंच रही हैं. रायबरेली से सड़क के रास्ते अयोध्या पहुंचकर प्रियंका गांधी हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन करेंगी. अयोध्या में प्रियंका गांधी नुक्कड़ सभा और सियासी चौपाल लगाने के साथ स्कूल में बच्चों से मिलेंगी. इसके जरिए वो सीधे-सीधे अयोध्या के लोगों से रूबरू होंगी और सियासी तौर पर बीजेपी को चुनौती देंगी. फैजाबाद सीट से कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री को टिकट दिया गया है.
  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री हैं कांग्रेस प्रत्याशीफैजाबाद सीट से कांग्रेस के बड़े नेता निर्मल खत्री चुनाव लड़ रहे हैं. निर्मल खत्री का इलाके में बड़ा प्रभाव है और पार्टी के बुरे दौर में भी वो बड़े वोट पाते रहें हैं. अयोध्या की लड़ाई को भी कांग्रेस त्रिकोणीय बनाने की तैयारी में है. देखना है प्रियंका गांधी वाड्रा के इस दौरे से कांग्रेस को अयोध्या में और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कितनी संजीवनी मिलती है.  
दो दिन तक अमेठी और रायबरेली में मैराथन बैठकइस यात्रा में पहले प्रियंका गांधी ने दो दिनों तक अमेठी और रायबरेली में कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठक की. राहुल गांधी और सोनिया गांधी की जीत की योजनाएं तय की और अब बजरंगबली के द्वार पर मत्था टेकेंगी. 
कहीं चौपाल तो कहीं महिलाओं से मिलेंगी प्रियंकाअयोध्या से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर अयोध्या अमेठी बॉर्डर कुमारगंज में प्रियंका गांधी वाड्रा का स्वागत होगा, जहां वो नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगी. प्रियंका गांधी गांव के रास्ते अयोध्या पहुंचेंगी. कई गांव में उनके अलग-अलग कार्यक्रम हैं. कहीं बरगद के पेड़ के नीचे चौपाल लगाएंगी तो कहीं महिलाओं से मिलेंगी. कहीं बच्चों से रूबरू होंगी, लेकिन कोई बड़ी रैली या जनसभा अयोध्या में नहीं रखी गई है. शाम करीब साढ़े चार बजे प्रियंका गांधी वाड्रा अयोध्या में हनुमानगढ़ी जाएंगी और वहां से दर्शन करने के बाद उनकी 3 दिनों की यात्रा खत्म होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *