प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने लिया अपेक्स बैंक के प्रशासक चार्ज

भोपाल
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने आज अपेक्स बैंक के प्रशासक का चार्ज ले लिया है। उनके चार्ज लेते समय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, मंत्री पीसी शर्मा, सचिन यादव, लाखन सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा मौजूद थे। हालांकि इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव मौजूद नहीं थे। अरुण यादव का नाम भी इस पद को लेकर दौड़ में शामिल माना जा रहा है।

बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से विदेश में हैं। इससे पहले अशोक सिंह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां पर उनका पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया । पीसीसी में उनसे साथ प्रदेश कांग्रेस के संगठन उपाध्यक्ष चंद्र प्रभाष शेखर, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, राजीव सिंह, महेंद्र सिंह चौहान, पूर्व विधायक सविता दीवान थे। पीसीसी में उनके स्वागत के लिए उनके गृह नगर ग्वालियर से समर्थक भारी संख्या में भोपाल पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *