प्रख्यात गायक स्व. महेन्द्र कपूर की स्मृति में कार्यक्रम 9 जनवरी को

 भोपाल

प्रख्यात गायक स्व. महेन्द्र कपूर की स्मृति में संस्कृति विभाग आगामी 9 जनवरी को शौर्य स्मारक, भोपाल में यादगार गीतों का कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम में स्व. महेन्द्र कपूर के सुपुत्र और युवा गायक रूहान कपूर फिल्मी और गैर-फिल्मी गीतों की शाम 6.30 बजे से प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में स्व. महेन्द्र कपूर के यादगार देशभक्ति गीत सुनाए जाएंगे। प्रवेश प्रथम आएं, प्रथम पाएं के आधार पर आमंत्रण-पत्र के माध्यम से मिलेगा। आमंत्रण पत्र कार्यक्रम के दो दिन पूर्व संस्कृति संचालनालय, शिवाजी नगर से प्राप्त किये जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *