पेट्रोल में उछाल-डीजल के दाम रहे स्थिर 

नई दिल्ली
 पेट्रोल (Petro) और डीजल (DIESEL) के दामों में शनिवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई। तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल को दामों में परिवर्तन किया है। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसै की बढ़ोतरी दर्ज की गई वहीं कोलकाता में पेट्रोल के दामों में 6 पैसे की वृद्धि हुई। डीजल के दामों स्थिर रहे। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार तेजी का रुख बना हुआ था।
 पेट्रोल की कीमत
शहर    पेट्रोल के दाम    डीजल के दाम
दिल्ली    72.31 रुपए    67.54 रुपए
मुंबई    77.94 रुपए    70.76 रुपए
कोलकाता    74.39 रुपए    69.33 रुपए
चेन्नई    75.09 रुपए    71.38 रुपए
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 72.31 रुपए 74.39 रुपए, 77.94 रुपए और 75.09 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल की कीमत 
चारों महानगरों में डीजल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 67.54 रुपये, 69.33 रुपए प्रति लीटर, 70.76 रुपए और 71.38 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। 

पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम
आज पंजाब के जालंधर की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम 72.21  हो गए। वहीं लुधियाना में पेट्रोल 72.68 रुपए, अमृतसर 72.78 रुपए, पटियाला में 72.59 रुपए और चंडीगढ़ में 68.38 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल का बात करें तो  लुधियाना में  66.42रुपए, अमृतसर 66.95 रुपए, पटियाला में 66.76 रुपए और चंडीगढ़ 64.33 रूपए बिक रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *