पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम पर अपराधियों ने की फायरिंग, होमगार्ड जवान की मौत

 बेगूसराय 
                                                    
बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों ने लोहिया नगर के पुलिस जीप पर जमकर गोलीबारी की जिसमें एक होमगार्ड के जवान की मौत हो गयी। मृतक होमगार्ड की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र के निवासी राजवर्धन रंजन उर्फ पिंटू कुमार के रूप में की गई है। 

बताया जाता है कि लोहिया नगर थाने के पुलिस के द्वारा गश्ती (पेट्रोलिंग) करने के लिए पन्हास की ओर जा रहा था। उसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन की संख्या में आए अपराधियों ने पुलिस के जीप पर गोलीबारी की। अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में होमगार्ड राजवर्धन रंजन उर्फ पिंटू को गोली लग गई जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *