पूर्व CM कैलाश जोशी के अंतिम सफर में हजारों नेता पहुंचे उन्हें विदाई देने

भोपाल
पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के अंतिम सफर में आज हजारों नेता उन्हें विदाई देने पहुंचे। भाजपा के प्रदेश कार्यालय से हाट पिपल्या के निकली अंतिम यात्रा के दौरान जगह-जगह उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पार्टी के दिग्गज नेता उनके अंतिम सफर के काफिले के साथ रहे। हाट पिपल्या में जोशी का अंतिम संस्कार किया गया।

राजधानी के सात नम्बर बस स्टाप, रोशनपुरा चौराहा, पालिटेक्निक चौक, कोहेफिजा, खानूगांव, चंचल चौराहे से होकर जोशी का पार्थिव शरीर हाट पिपल्या ले जाया गया। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजनीति के संत जोशी को अंतिम विदाई दी। इसके पहले आज सुबह पूर्व सीएम जोशी को आज श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह समेत अन्य भाजपा नेता पहले उनके निवास पहुंचे। इसके बाद वे सभी जोशी के पार्थिव शरीर के साथ ट्रक में ही सवार होकर प्रदेश भाजपा कार्यालय आए जहां हजारों कार्यकर्ताओं ने जोशी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जोशी को श्रद्धासुमन अर्पित करने पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, राजेंद्र कुमार शुक्ल, विश्वास सारंग, पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, पूर्व सांसद आलोक संजर, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुनावत, रामेश्वर शर्मा, लोकेंद्र पाराशर, रजनीश अग्रवाल, राकेश शर्मा, दुर्गेश केशरवानी आदि नेता शामिल रहे।

पीएम नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधि के रूप में केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र पाण्डे और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रतिनिधि बतौर पार्टी के  केंद्रीय महासचिव अरुण सिंह भोपाल पहुंचे और बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री जोशी की पार्थिव देह पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *