पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का पूर्व भाजपा सरकार पर आरोप 

भोपाल 
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार ने पिछले 15 साल में भोपाल के हजारों पेड़ कटवा दिए हैं। अब यहां पर हर कॉलोनी में  पौधारोपण करवाने की जरुरत है। विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए सिंह ने कहा कि भोपाल और सीहोर को मिलाकर मेट्रोपोलिटन एथोरिटी बनाने का सरकार ने निर्णय ले लिया है। 

सिंह ने बताया कि भोपाल के विजय डाक्यूमेंट को लेकर मंत्रियों से चर्चा हुई है। इसको लागू करने के लिए टॉस्क फोर्स गठित कर तीन महीने में प्रस्ताव लाया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भोपाल के मास्टर प्लान के अभाव में भोपाल शहर की तीस सौ से ज्यादा कॉलोनियों में विकास नहीं हुआ है। अब हम सब मिलकर मास्टर प्लान लाएंगे। कॉलोनियों को सुंदर बनाएंगे। 

रिंग रोड बनाकर उन्हें होशंगाबाद, रायसेन, विदिशा, बैरसिया,  सीहोर जैसे शहरों से कनेक्ट करेंगे। इनके बीच से हिस्सों पर एजुकेशन, कपड़ा, पर्यटन, आईटी हब बनाकर यहां पर सेटेलाइट टाउन तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भोपाल और सीहोर आधुनिक शहर बने इसके प्रयास होंगे, जहां पढ़ाई और कमाई हो। भोपाल को ग्लोबल शहर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़े तालाब पर हुए अतिक्रमण सरकार को देखना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *