पीएम ने फैसले को देश के न्यायिक इतिहास में स्वर्णिम पल बताया

नई दिल्ली
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, 'आज सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐसे महत्वपूर्ण मामले पर फैसला सुनाया है, जिसके पीछे सैकड़ों वर्षों का इतिहास है। कुछ लोगों की इच्छा था कि रोजाना सुनवाई हो, वैसा हुआ। आज फैसला आया है। दशकों चली न्याय प्रक्रिया का समापन हुआ है।

करीब 11 मिनट के अपने संबोधन में पीएम ने कहा, पूरी दुनिया मानती है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, आज दुनिया ने ये भी जान लिया है कि भारत का लोकतंत्र कितना जीवंत और मजबूत है। फैसला आने के बाद जिस तरह हर वर्ग, हर समुदाय, हर पंथ और पूरे देश ने खुले दिल से इसे स्वीकार किया है, वह भारत की पुरातन संस्कृति, परंपराओं और सद्भाव की भावना को दिखाता है।

विविधता में एकता फिर साबित हुई- मोदी
पीएम ने कहा, 'भारत जिसके लिए जाना जाता है, और हम गर्व से उल्लेख भी करते हैं, वह है 'विविधता में एकता'। विविधता में एकता का मंत्र अपने पूर्णता के साथ खिला हुआ नजर आता है। हजारों साल बाद भी किसी को 'विविधता में एकता' भारत के इस प्राण तत्व को समझना हो तो वह आज के दिन का जरूर उल्लेख करेगा। यह घटना इतिहास के पन्नों से उठाई हुई नहीं है। सवा सौकरोड़ लोग खुद इतिहास रच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *