पाना चाहते हैं तरक्की तो घर से तुरंत निकाल दें ऐसी चीज़ें वरना…

आज के समय में हर कोई अपने जीवन में तरक्की पाने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति को उसकी मेहनत के विपरित ही परिणाम मिलते हैं। कई बार लाख कोशिशों के बाद भी व्यक्ति को बहुत सारी रुकावटों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति हताश हो जाता है और खुद को दोष देने लग जाता है। लेकिन क्या कभी किसी ने ऐसा सोचा है कि इसकी असली वजह क्या हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि हर बार मेहनत के बाद भी व्यक्ति के साथ ऐसा क्यों होता है। इसकी असली वजह घर में मौजूद वास्तु दोष होता है। कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति नकरात्मक ऊर्जा वाली चीज़ें घर में रख ले तो घर में धीरे-धीरे वास्तु दोष पैदा होने लग जाते हैं। जोकि व्यक्ति के जीवन पर बहुत ही गहरा प्रभाव डालते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि घर में ऐसी कौन सी चीज़ें नहीं रखनी चाहिए और अगर घर में पहले से ही वो चीज़ें हो तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए।
 
वास्तु के अनुसार अगर घर में किसी भी देवी-देवता की फटी पुरानी तस्वीर या टूटी फूटी मूर्ति मौजूद है तो इसकी वजह से आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है इसलिए इन चीजों को किसी नदी में प्रवाहित कर देना ही बेहतर होता है।

घर या फिर दुकान में कोई भी अलमारी टूटी हुई न रखें। ऐसा करने पर धन से संबंधित नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके अलावा काम न होने पर अलमारी को हमेशा बंद करके रखना चाहिए। खुली अलमानी रखने से धन भी अधिक खर्च होता है। 

अक्सर लोगों के घरों में देखा जाता है कि मकड़ी अपना जाल बना लेती है जिसकी वजह से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। इसलिए घर में बनने वाले मकड़ी के जाले को तुरंत हटा देना चाहिए। ऐसा न करने पर व्यक्ति के अच्छे दिन बुरे दिनों में बदल जाते हैं। 

अगर घर में कोई खराब या बंद घड़ी है तो जितनी उसे जितनी जल्दी हो सके अपने घर से निकाल देना चाहिए या फिर तुरंत ठीक करवा लेनी चाहिए। बंद घड़ी व्यक्ति की सफलता में रुकावट का कारण बनती है। 

वास्तु के अनुसार घर की छत को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। अगर घर की छत पर गंदगी पड़ी हुई है तो इसकी वजह से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है इसकी वजह से घर परिवार में बरकत नहीं रहती है। 

घर की छत या घर के अंदर कोई कबाड़ का समान भी हो तो उसे घर से बाहर निकाल देना चाहिए। वरना परिवार वालों को किसी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *