पाकिस्तान में नापक हरकत, महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़

नई दिल्ली
पाकिस्तान के लाहौर शहर में स्थित महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को दो लोगों ने शनिवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 19वीं सदी के प्रांरभ में उत्तर पश्चिमी भारतीय उपमहाद्वीप पर शासन करने वाले महाराजा रणजीत सिंह की नौ फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण लाहौर किले में जून में उनकी 180वीं पुण्यतिथि पर किया गया था। महाराजा रणजीत सिंह का 1839 में निधन हो गया था।

कांसे से बनी इस प्रतिमा में महाराजा सिख पोशाक पहने, हाथ में तलवार लिए एक घोड़े पर बैठे दिखाई देते हैं। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और देश के ईशनिंदा कानून के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लिये जाने को लेकर आरोपी दोनों व्यक्ति क्रोधित थे। संदिग्धों का संबंध कट्टरपंथी मौलवी मौलाना खादिम रिजवी के संगठन तहरीक-लब्बैक पाकिस्तान से है।

लाहौर किले के मामलों के लिए जिम्मेदार 'द वॉल्ड सिटी ऑफ लाहौर अथॉरिटी ने घटना पर हैरानी जताई और ईद के तुरंत बाद प्रतिमा की मरम्मत कराने की बात कही। उसकी प्रवक्ता तानिया कुरैशी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ''यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम लाहौर किले में सुरक्षा बढ़ाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना ना हो। प्रतिमा की मरम्मत का काम अगले सप्ताह किया जाएगा। एक बार मरम्मत होने के बाद इसे फिर से जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *