पांचवे चरण के मतदान में उमड़ी भीड़, कई जगह ईवीएम खराब

लखनऊ 
लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में  आज 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान किया जा रहा है. इस चरण में यूपी के 14, बिहार की 5, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 7 और राजस्थान की 12 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इस चरण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अर्जुनराम मेघवाल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जयंत सिन्हा, आचार्य प्रमोद कृष्णम, पूनम सिन्हा, शकील अहमद, पशुपति कुमार पारस, राजीव प्रताप रूडी, अर्जुन मुंडा, सुबोधकांत सहाय, शकील अहमद समेत कई दिग्गजों के किस्मत का फैसला होगा.

पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, मोहनलाल गंज, बांदा, धौरहरा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बहराइच, कैसरगंज, बाराबंकी, फैजाबाद, गोंडा और बाराबंकी में वोटिंग होगी जबकि बिहार के मुजफ्फरपुर, सारण, सीतामढ़ी, हाजीपुर और मधुबनी में वोट डाले जाएंगे.

इस चरण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अर्जुनराम मेघवाल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जयंत सिन्हा, आचार्य प्रमोद कृष्णम, पूनम सिन्हा, शकील अहमद, पशुपति कुमार पारस, राजीव प्रताप रूडी, अर्जुन मुंडा, सुबोधकांत सहाय, शकील अहमद समेत कई दिग्गजों के किस्मत का फैसला होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *