पहली बार पब्लिक के सामने बेटी निशा को लेकर पहुंचीं सनी लियोनी

इन दिनों अपने स्टारपैरंट्स की तरह ही स्टारकिड्स भी लाइमलाइट में रहते हैं। इन फेमस स्टारकिड्स में सबसे लोकप्रिय नाम तैमूर अली खान का है। तैमूर अक्सर अपनी मां करीना और पापा सैफ के साथ आउटिंग पर नजर आता है। स्टारकिड्स के लाइमलाइट में होने के बावजूद अब तक सनी लियोनी अपनी बेटी निशा को पब्लिक में, खासकर कैमरे के सामने लेकर नहीं पहुंची थीं। पहली बार सनी लियोनी एक पार्टी में अपनी बेटी निशा के साथ दिखाई दीं। निशा का यह विडियो बेहद क्यूट है।

तैमूर के अलावा कई स्टारकिड्स हैं जिनका पपराजियों को इंतजार रहता है। अब पहली बार सनी लियोनी की बेटी निशा कौर वीबर भी एक पार्टी के बाहर नजर आई। सनी लियोनी और डैनियल वीबर एक पार्टी में अपनी बेटी निशा को लेकर पहुंचे थे।

सनी लियोनी इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी और दोनों बेटों की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। फैन्स ने अब तक इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों में ही सनी की बेटी को देखा था। हाल ही में एक बर्थडे पार्टी में सनी और डैनियल निशा को लेकर पहुंचे। यहां पपराजियों के सामने मम्मी-पापा के साथ निशा ने भी पोज दिया।

इस पार्टी में तैमूर भी अपनी नानी बबीता कपूर और नैनी के साथ नजर आया। ऐसा लगता है कि तैमूर अब पपराजियों का सामना करने में एक्सपर्ट हो गया है। यहां भी उसका पुराना और बेहद क्यूट अंदाज देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *