पल्लवी विहार, हर्षित लैंडमार्क व खम्हारडीह बस्ती का निश्चित एरिया कन्टेनमेंट जोन घोषित

रायपुर। पल्लवी विहार, शहनाई गार्डन के सामने गली(डीडीनगर थाना) अंतर्गक एक नया कोरोना पाजिटिव मरीज मिलते ही क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। मरीज के घर के बाजू वेल्डिंग कारखाना,बिजली ट्रांसफार्मर,दायीं तरफ राहूल साहू का मकान,सामने की ओर आशीष श्रीवास्तव के मकान के बाजू से दयानंद जोशी का मकान,यहां से सुरेन्द्र सिंह का का मकान व यहां से बिजली ट्रांसफार्मर तक वापस का क्षेत्र शामिल है।
हर्षित लैंडमार्क ,हीरापुर( कबीरनगर थाना) अंतर्गत कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने के बाद कंटेन्मेंट जोन घोषत कर दिया गया है। पश्चिम में हर्षित लैंडमार्क ई ब्लाक से लुंकड पेट्रोल पम्प हर्षित लैंडमार्क बी ब्लाक तक,हर्षित लैंडमार्क ई ब्लाक से पुराना गौशाला बाबा भोजनालय तक,हर्षित लैंडमार्क ई ब्लाक से  बिहारीपारा हीरापुर बस्ती,हर्षित लैंडमार्क ई ब्लाक रिंग रोड नंबर 2 से सर्विस रोड तक कंन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
पटेल किराना स्टोर्स के पास, खम्हारडीह बस्ती, थाना खम्हारडीह में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर ने पूर्व-पश्चिम में मुख्य पक्का सडक मार्ग बस्ती की ओर आने वाली , पूर्व-पश्चिम में बस्ती की जाने वाली गली और उत्तर-दक्षिण में उत्तर से दक्षिण की ओर जाने वाली गली को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। अगले आदेश तक यहां सब कुछ प्रतिबंधित रहेगा। कोविड 19 के अनुसार केवल अत्यावश्यक सेवाएं ही लागू रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *