पर्सनैलिटी को भी बदल सकती है रेड लिपस्टिक

एक मेकअप प्रॉडक्ट को हर लड़की के बैग में आपको जरूर मिल जाएगा वह है लिपस्टिक और उसमें भी रेड लिपस्टिक ज्यादातर लड़कियों को पसंद होती है। हालांकि बहुत सी लड़कियां इस कलर को बहुत ज्यादा बोल्ड समझती हैं और इसलिए रेड कलर की लिपस्टिक को हर दिन लगाने से परहेज करती हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि कई स्टडीज में यह बात साबित हो चुकी है कि रेड लिपस्टिक आपके लुक के साथ-साथ पर्सनैलिटी को भी बदल सकती है। कैसे, जानने के लिए आगे पढ़ें…

​लाल रंग कॉन्फिडेंस बढ़ाता है
रेड कलर की लिपस्टिक के साथ कुछ तो ऐसा है कि इसे देखते ही तुरंत किसी के भी मन से यही बात निकलती है कि हां मैं तीव्र हूं, मेरी तरफ देखो। साथ ही लोग आपको पलटकर देखते जरूर हैं। और इसलिए यह दोनों ही बातें आपके आत्मविश्वास यानी कॉन्फिडेंस के लिए प्रोत्साहन का काम करता है। अगर आपने सही शेड की रेड लिपस्टिक लगायी है तो निश्चित तौर पर आपको अच्छा महसूस होगा।

​हर स्किन टोन पर सूट करती है
एक ऐसा लिप कलर जो ज्यादातर स्किन टोन्स पर सूट करता हो उसे हर कोई पसंद करता है और रेड कलर की लिपस्टिक भी कुछ ऐसी ही है। लाइट, डार्क, पेल हर तरह के कम्प्लेक्शन पर ब्राइट रेड कलर की लिपस्टिक अच्छी लगती है।

​उम्र दिखती है कम
पेन्सिलवेनिया के गेटिजबर्ग कॉलेज की एक रिसर्च में यह बात सामने आयी थी कि लिप्स और आइब्रोज जैसे फेशियल फीचर्स उम्र बढ़ने के साथ अपना रंग खोने लगते हैं। लिहाजा कम उम्र की महिलाओं की लिप्स मच्योर महिलाओं की तुलना में ज्यादा रेड होती है। ऐसे में जवां और यूथफुल दिखने का सबसे आसान तरीका है कि आप रेड लिपस्टिक लगाएं।

​ऑफिस में ज्यादा सक्षम-समर्थ दिखेंगी आप
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और प्रॉक्टर ऐंड गैम्बल की तरफ से करवायी गई एक स्टडी में यह बात सामने आयी थी कि वैसी महिलाएं जो वर्कप्लेस पर रेड कलर की बोल्ड लिपस्टिक लगाती हैं उन्हें अपने काम में ज्यादा दक्ष, सक्षम और समर्थ समझा जाता है और उन्हें ज्यादा पसंद भी किया जाता है। इसमें कोई शक भी नहीं है क्योंकि आप जब रेड लिपस्टिक लगाती हैं तो क्या आप खुद को बॉस बेब की तरफ फील नहीं करतीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *