पटना के रहने वाले थे बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत

पटना
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। सुशांत सिंह बिहार के पटना जिले के रहने वाले थे। उनका जन्म पटना में ही हुआ था। एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी,  छिछोरे जैसी कई अच्छी फिल्मों में अभिनय कर चुके सुशांत की शुरूआती पढ़ाई सेंट कैरेंस हाईस्कूल स्कूल से हुई थी। इसके बाद वह दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल में पढ़ने चले आए थे। दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने मैकेनिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। सुशांत की 4 बहनें भी हैं, जिसमें से एक मीतू सिंह राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं।  सुशांत सिंह का पैतृक आवास पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी में है। पटना के राजीवनगर में रहकर पढ़ाई की थी। सुशांत ने अपने कॅरियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले किस देश में है मेरा दिल नाम के धारावाहिक में काम किया था। लेकिन  उनकी पहचान पवित्र रिश्ता से मिली।

17 साल बाद आए थे पूर्णिया 

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के 17 वर्ष बाद बिहार के पूर्णिया स्थित अपने पैतृक गांव बड़हरा कोठी के मलडीहा में पहुंचे थे। यहां से वे अपने परिवार के साथ मुंडन कराने खगड़िया जिले के बोरने स्थित भगवती मंदिर पहुंचे। नाव से बागमती नदी पार अभिनेता अपनी ननिहाल गांव बोरने स्थान पहुंचे थे। बोरने पहुंचे अभिनेता सबसे पहले माता भगवती मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने माता का दर्शन किया। फिर ननिहाल स्थित घर में जाकर कुल देवी का आशीर्वाद लिया। उसके बाद फिर मंदिर पहुंचकर समाजिक और हिन्दू रीति रिवाज से उनका मुंडन संस्कार किया गया। हालांकि उनका एक ही लट (बाल) काटा गया था।

पुलिस कर रही जांच 

बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के नौकर ने पुलिस को फोन कर एक्टर के सुसाइड की जानकारी दी थी। मुंबई पुलिस सुशांत की खुदकुशी मामले में जांच पड़ताल कर रही है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने आत्महत्या की थी। सुशांत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में दिशा को लेकर लिखा था, 'ये बहुत दुखद खबर है। दिशा के परिवार और दोस्तों को मेरी सांत्वना। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *