पंचर बनाने वाले अशोक को आया मुख्यमंत्री का फोन

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का फोन आज भिलाई 3 के एकता नगर, वार्ड 8 के निवासी साईकल एवं पंचर सुधारने वाले श्रमिक अशोक कटाने के पास आया। मुख्यमंत्री ने अशोक से कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेशवासियों का कुशल-क्षेम जानने वे फोन से संपर्क कर रहे हैं और हर तबके से संपर्क कर रहे हैं ताकि उनका संबल बढ़ा सकें। इस परिस्थिति में शासन द्वारा लोगों को संकट से उबारने अनेक कदम उठाये गए हैं। इनका लाभ उन्हें किस तरह से मिल रहा है। यह जानने फोन किया है।

अशोक ने मुख्यमंत्री को बताया कि जैसे ही लॉक डाउन हुआ, निगम के अधिकारी उनसे मिले और कहा कि आप घर में रहें, यदि खाने-पीने का संकट हो तो बताएं। निगम द्वारा स्वयं के स्तर पर भी और स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भी इसकी व्यवस्था की जा रही है। अशोक ने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य सरकार द्वारा 2 महीने का चावल उचित मूल्य दुकान में उपलब्ध कराया गया है। इसे कल जाकर लेना है। अशोक ने बताया कि प्रशासन द्वारा एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भी जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। उन्हें राशन तथा लंच पैकेट दिलवाए जा रहे हैं। सभी आश्वस्त हैं कि इतनी अच्छी व्यवस्था से लॉक डाउन का समय काटने में दिक्कत नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आपकी पूरी मदद करेगी। आप सभी को आश्वस्त करूँ इसलिए फोन लगाया है। अशोक ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लगा, जब प्रदेश के मुखिया का फोन आया। इससे उन्हें बहुत संबल मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *